डोंगरगढ़ में सेल्फी लेते समय 700 फीट ऊंचाई से गिरा युवक.. हालत गंभीर..

0
159

9 अक्टूबर 2019,डोंगरगढ़। बम्लेश्वरी मंदिर में देवी का दर्शन करने आए युवक सेल्फी लेने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि 700 फीट की ऊंचाई से पैर फिसल गया जिससे वह नीचे गिर पड़ा। जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

  • जानकारी के मुताबिक, मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने एक युवक अपने परिवार के साथ आया था। दर्शन करने के बाद ये शख्स आस-पास की फोटो खींचने लगा।
  • इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वो सीधे पहाड़ के नीचे गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही मंदिर में हड़कंप मच गया।
  • जंगल मे गिरा, जवानों ने निकाला
    युवक के पहाड़ी से नीचे गिरते ही हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।
  • आस-पास के लोगों की सहायत के साथ पुलिस ने युवक को खोजना शुरू किया। पहाड़ी के नीचे जंगल में जवानों को घायल हालत में युवक मिला। युवक के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है।
  • जवानों ने युवक का रेस्क्स्यू कर घने जंगल से बाहर निकाला और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।