कांग्रेस के सबसे बड़े चुनावी वादे ‘न्याय’ पर यूथ कांग्रेस ने शुरु की कैंपेन, दुर्ग लोकसभा में मोहम्मद शाहिद को मिली जिम्मेदारी, शाहिद बोले- 10 दिन में 200 से अधिक होंगे कार्यक्रम..

0
74

दुर्ग 9 अप्रैल, 2019। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के सबसे बड़े वादे ”न्याय” के बारे में घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी ने य़ूथ कांग्रेस को दी है। इधर इंडियन यूथ कांग्रेस ने पार्टी के न्याय योजना को लेकर पूरे देश में “न्याय कैंपेन” शुरु कर दी है। कांग्रेस पार्टी की युवा इकाई ने घर-घर पर्चे बांटने और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत भी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर देश की 150 से अधिक लोकसभा सीटों पर मुख्य रूप से प्रचार अभियान में जुटी भारतीय युवा कांग्रेस ने ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) और चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं के लिए किए रोजगार और अन्य वादों के प्रचार-प्रसार के लिए यूथ कांग्रेस के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। इधर दुर्ग लोकसभा में इस कैम्पेन का प्रभार यूथ कांग्रेस लीडर मोहम्मद शाहिद को सौंपा गया है। माना जा रहा है कि शाहिद को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली है।   

मोहम्मद शाहिद फिलहाल ओड़िशा के दो लोकसभा सीट में प्रभारी के रूप में काम कर रहे है। जिनकी दो दिन बाद अपने गृह जिले में वापसी है। जिसके बाद वे दुर्ग में यूथ कांग्रेस के न्याय कैंपेन को लीड करेंगे। बता दें युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद को हाल के दो महिने पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने ओडिशा में दो बड़े लोकसभा का प्रभारी बनाकर भेजा था। “कालाहांडी” – जहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास लड़ रहे है, और “नवरंगपुर” -जहां से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार मांझी को चुनाव मैदान में उतारा है। शाहिद को इन दोनों जगहों में प्रभारी बना कर भेजा है। मोहम्मद शाहिद युवा कांग्रेस के चलो पंचायत चलो वार्ड के अभियान को गांव-गांव में प्रमुखता से चलाया। अब तक 150 से ज्यादा रिकार्ड तोड़ बैठकें और कार्यक्रम किये है। जिसकी ओड़िशा प्रभारी और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी तारीफ कर चुके है।

शाहिद ने बताया कि 11 से 21 अप्रैल तक इस अभियान के माध्यम से 200 से अधिक कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई है, जिसमें प्रमुखता से गरीब परिवारों, युवाओं व महिलाओं तक इस योजना को पहुचाने की बात कही है। हमारा लक्ष्य नरेंद्र मोदी के अन्याय के जवाब में जनता के समक्ष कांग्रेस के न्याय योजना को पहुंचाना है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने पर वह देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देगी। पार्टी ने इसे ”न्याय” नाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here