वैशालीनगर में 18500 वोटों का गड्‌ढा पाटने युवा कांग्रेस ने कसी कमर, युकां अध्यक्ष अमित जैन ने जारी की महासचिव और सचिव की लिस्ट, संगठन में इन्हें मिला मौका…

0
106

12 मार्च 2019, भिलाई। युवा कांग्रेस वैशालीनगर के अध्यक्ष अमित जैन ने विधानसभा में पदाधिकारी व कार्यकारिणी की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ युकां प्रभारी संतोष कोलकुंडा, युकां प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल की अनुशंसा पर व युकां सचिव व छग युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, महेंद्र गंगोत्री के निर्देश पर नियुक्तियां की है।

  • अमित ने बताया कि, वैशाली नगर विधानसभा के महासचिव पद पर ऋषभ पासवान, दीपक साहू, शोएब खान व अब्दुल मजीद अंसारी की नियुक्ति की गई। – सचिव के पद पर प्रेम सिंह, चंद्रकांत सोनकर, पीयूष यादव, ज्ञानप्रकाश चौहान, दिनेश ठाकुर, अमरनाथ यादव, प्रांशु गुप्ता, पी. जय कुमार, महफूज खान, अमित जायसवाल, वीएस राणा, शैलेश यादव, शरद कुमार साव, आकाश सिंह, मो. आसिफ, लक्ष्मण मरकाम, अमन तिवारी को बनाया है।
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव में वैशाली नगर विधानसभा में कांग्रेस लगभग 18500 वोटो से पिछड़ गयी थी।
  • इस गड्ढे को पाटने के लिए युवा कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है।
  • इन युवाओं के पद में आने से लोकसभा चुनाव में निश्चित तौर पर वैशाली नगर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को फायदा मिलेगा।
  • अमित जैन ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए कहा है।
  • साथ ही प्रदेश की उपलब्धियों को बताने डोर-टू-डोर जाने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here