युकां उपाध्यक्ष मो. शाहिद को संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव के लिए बनाया ओड़िशा में को-ऑर्डिनेटर, पहली बैठक में हुए शामिल…

0
60


भिलाई। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है। इस बार की सूची में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मो. शाहिद का नाम है। मो. शाहिद को ओड़िशा में नवरंग और कालाहांडी लोकसभा के लिए को-ऑर्डिनेटर बनाया है। इसका ऐलान हो गया है। शुक्रवार को ओड़िशा में युवा कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें शाहिद शामिल हुए। इस नियुक्ति के बाद शाहिद ने कहा, संगठन ने काम करने भेजा है। छत्तीसगढ की तरह ओड़िशा में भी काम करना है। कांग्रेस को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ओड़िसा में आयोजित इस बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व ओड़िशा प्रभारी कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय सचिव अरशद, प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ व अन्य को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here