जिस्मफरोशी के धंधे में महिला शिक्षाकर्मी.. पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा महिला के घर.. ₹700 में हुआ सौदा फिर रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा..

0
147

कोरबा 11 फरवरी, 2020। जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त एक महिला शिक्षाकर्मी को कोरबा बालको पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। महिला पिछले लंबे समय से देहव्यापार के कारोबार में कथित तौर पर संलिप्त थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को भेजा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • पुलिस के अनुसार जिस्मफरोशी के कारोबार में लिप्त ऐसी महिला को हिरासत में लिया गया है, जो शिक्षाकर्मी है।
  • पिछले लंबे समय से महिला द्वारा देहव्यापार किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। लेकिन समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण मामले का पर्दाफाश नहीं हो पा रहा था।
  • सोमवार की शाम पुलिस को महिला की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली। बाद दबिश दी।
  • कोरबा और बालको पुलिस ने योजना बनाते हुए इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने की सोची और अपने व्यक्ति को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा। ग्राहक ने सात सौ रुपए में सौदा तय किया और महिला के घर घुस गया।
  • इधर, पुलिस भी राजपत्रित अधिकारी और महिला कर्मचारियों के साथ घर के भीतर घुसी और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
  • पुलिस ने अपने व्यक्ति को बाहर भेजते हुए दोषी महिला को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
  • पुलिस ने आरोपी महिला का नाम और उसका काम गोपनीय रखा है। यह बात तो साफ है कि आरोपी महिला शिक्षाकर्मी है लेकिन पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है। अब उसका विभाग छिपाने की पुलिस की क्या मंशा है, इस बात का पता नहीं चल सका है।
  • बहरहाल कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है। शिक्षा के पवित्र पेशे में रहकर भी इस तरह की हरकत से शिक्षा जगत को कलंकित किया है।