पति के नशे और जुआ के लत से थी पत्नी परेशान, अपने दो मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदकर दी जान

0
75

22 जनवरी 2019, जांजगीर चांपा। जैजैपुर थाना के करौवाडीह गांव में दो बच्चों के साथ एक महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि सभी की तालाब में डूबने से मौत हुई है। बच्चों की पहचान मनीष साहू और प्रीति के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक जांजगीर जिले के हसौद इलाके के पेंड्री गांव की रहने वाली मनोज कुमारी साहू की शादी वर्ष 2013 में करौवाडीह गांव के रामरतन साहू से हुई थी। इनका 4 साल का एक बेटा मनीष और 6 माह की बेटी प्रीति थी। राम रतन शराबी है और जुआ खेलता है। महिला इस बात से काफी परेशान रहती थी। वो सारे पैसे जुए में उड़ा देता था।

महिला के बड़े भाई ने उसे 5 हजार रुपए दिया था। इस बात की भनक राम रतन को लग गई। सोमवार को छेरछेरा त्यौहार पर वो शराब के नशे में आया और पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर उसने आलमारी से पैसे ले लिए। महिला ने उससे पैसे वापस ले लिए और अपने ससुर को रखने के लिए दे दिया। इसपर पति नाराज हो गया और घर छोड़कर चला गया।

महिला का ससुर मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब तालाब की ओर घूमने निकला। उसने किसी महिला को डूबते देखा। ससुर उसे किनारे पर ले आया। वो बेसुध थी। उसने परिजनों को अवाज लगाई और दोड़कर बच्चों की खबर लेने घर गया। वहां देखा कि बच्चे भी नहीं हैं। ससुर ने तालाब में छलांग लगाई तो बच्चों के शव भी मिल गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here