मंत्री गुरू रूद्र ने जब कार्यकर्ताओं को दिया सरप्राइज, चुनाव जीताने वाले कार्यकर्ताओं से मिलने अचानक पहुंच गए उनके घर, फैमिली मेंबर्स का जीत लिया दिल…देखिए तस्वीरें…

0
120

11 फरवरी 2019 भिलाई। अहिवारा विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरू रूद्र कुमार अपने कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखते हैं। उनका सम्मान करते हैं। यह नजारा रविवार की रात देखने को मिला। जब वे अचानक अपने समर्थक व कार्यकर्ता से मिलने के लिए पहुंच गए।
दरअसल, मंत्री गुरू रूद्र रविवार को अहिवारा दौरे पर थे। जहां वे देवांगन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बिजली, पानी और भवन की सौगात दी। क्षेत्र में मंत्री गुरू के करीबी समर्थक अहिवारा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनमदीप सिंह को माना जाता है। अमनदीप को सरप्राइज देने मंत्री गुरू अचानक उनके घर पहुंच गए। जहां उनके फैमिली मेंबर्स सरप्राइज हो गए।

इस दौरान मंत्री गुरू ने सबका कुशलक्षेम पूछा। चुनाव की बातें हुई। अमनदीप की तारीफ करते नजर आए। कहा, अमन ने चुनाव के वक्त काफी काम किया। अमनदीप का फ्यूचर ब्राइट है। इस दौरान अमन ने अहिवारा नागरिक कल्याण कॉलेज के बारे में भी जानकारी दी। वहां के छात्रों ने पिछले दिनों अमन को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया था। इस पर गुरू ने कहा कि, जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तकरीबन 40 मिनट की चर्चा के बाद गुरू रायपुर के लिए रवाना हो गए। अमन सिंह ने कहा, मंत्री गुरु रूद्र कुमार मेरे राजनीतिक गुरू है। साथ ही यह भी कहा कि, ये अहिवारा विधानसभा के लिए गर्व की बात है जो गुरु रूद्र जैसा विधायक मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here