चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट.. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.. चप्पे-चप्पे पर तैनात है जवान..

0
100

जगदलपुर 21 अक्टूबर, 2019। चित्रकोट विधानसभा में उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान दल अपने मतदान केंद्रों में पहुंच चुके है। इस सीट पर आज वोट डाले जाएंगे।

उपचुनाव के लिए भेजे गए मतदान दलों की रवानगी जिला निर्वाचन कार्यालय जगदलपुर बस्तर से की गयी है। जहाँ उन्हें मतदान सामग्री के साथ पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम के बीच उनके मतदान केंद्र पहुंचाने का काम सुरक्षा बल के जवानों ने किया है। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर यानी कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा।

चित्रकूट विधानसभा की अगर बात की जाए तो चित्रकोट बस्तर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। चित्रकोट छत्तीसगढ़ के बस्तर, सुकुमा जिले और दक्षिण क्षेत्र में आता है। इसे अर्ध-शहरी सीट के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस विधानसभा सीट पर कुल 1,65,327 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 78,161 और महिला मतदाताओं की संख्या 87,165 है। 2018 के छत्तीसगढ़ चुनावों में, चित्रकोट में 80.32% मतदान हुआ। 2013 में मतदान 78.89% था, और 2008 में यह 64.71% था। 2013 में INC के दीपक कुमार बैज ने 12,329 वोट के अंतर से सीट जीती। दीपक कुमार बैज ने कुल मतों का 42.16% वोट हासिल किया। 2008 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 9,231 वोटों (10.13%) के अंतर से यह सीट जीती थी।

पांच मतदान केंद्र हुए शिफ़्ट

चित्रकोट विधानसभा के लिए पांच मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील मानकर शिफ्ट किया गया है। इसमें बोदेली पोलिंग बूथ को प्राथमिक शाला एरपुण्ड, मतदान केंद्र सुरेंद्र को प्राथमिक शाला सतरपुर, मतदान केंद्र कोरंगाली को प्राथमिक शाला बिरगाली में शिफ्ट किया गया है। इसके आलावा 8 आदर्श और पांच संगवारी मतदान केंद्र भी निर्वाचन आयोग ने बनाए हैं।

छत्तीसगढ़ की एक सीट, उत्तर प्रदेश की 11 समेत 18 राज्यों में होंगे उपचुनाव

छत्तीसगढ़ की एक सीट चित्रकोट के अलावा उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों समेत 18 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम गया। अब आज 21 अक्टूबर को इन सीटों पर वोट डाले जाएंगे।। जहां पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं उनमें गुजरात की छह सीटों, बिहार की पांच, असम की चार और हिमाचल प्रदेश तथा तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।

इनके अलावा पंजाब की चार सीटों, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो सीटों और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।