बर्थ-डे के 2 दिन पहले सकुशल घर पहुंचा विराट, पुलिस की स्पेशल टीम को सुबह साढ़े 5 बजे मिला मासूम.. आरोपी हिरासत में.. पूछताछ जारी..

0
195

26 अप्रैल, 2019 बिलासपुर। पांच दिन से अपहृत मासूम विराट आज सुबह साढ़े पांच बजे सकुशल घर वापस लौट आया है। बिलासपुर के सर्राफ़ परिवार के चेहरे पर ख़ुशी लौटी आयी है। पांच दिनों से अपने लाड़ले की राह ताक रहे परिवार के पास आज सुबह पुलिस पार्टी बच्चे को लेकर उसके घर पहुंची।

विराट को पुलिस के विशेष दल ने तड़के करीब पांच बजे फुटहा कॉलेज के पास मिनी बस्ती में एक घर से बरामद किया। इस अपहरण से बिलासपुर बुरी तरह उद्वेलित था। घटना में पांच से अधिक आरोपीयों के शामिल होने की खबर हैं जिनमें से अधिकांश को पकड़ लिया गया है।

एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे विराट को सुरक्षित हासिल कर लिया है, विराट अपने घर पर है। प्रेस कॉफ्रेंस में पूरी जानकारी दी जाएगी।

गौतलब है कि 20 अप्रैल को मासूम विराट का बिहार के एक गैंग ने अपहरण कर लिया था। इसी 28 अप्रैल को विराट का जन्मदिन है, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे गैंग के हाथों से छुड़ाने में कामयाब हो गई।

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि सामान्य तौर पर जब भी किसी बच्चे का अपहरण होता है तो पुलिस को काफी एहतियात के साथ अपनी कार्रवाई करनी होती है। अपहरणकर्ता पांच करोड़ की फिरौती के चक्कर में थे जो घटते-घटते ढाई-तीन करोड़ तक पहुंच गया था। विराट को हजारों-हजार झोपड़ियों के बीच रखा गया था जहां से उसे निकालना बेहद कठिन था। अपहरणकर्ता खुद को बचाने के लिए बच्चे की जान के साथ खेल सकते थे, लेकिन पुलिस ने काफी सूझबूझ के साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।

विराट की बरामदगी के लिए बिलासपुर के एसपी के साथ-साथ दुर्ग और बालोद के एसपी भी विशेष रुप से तैनात किए गए थे। विराट का अपहरण गैंग के किन सदस्यों ने किया था। वे क्या चाहते थे। इसकी विस्तृत नकारी पुलिस शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here