पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या.. नक्सलियों ने हत्या कर बीच चौक में फेंका शव.. नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी..

0
83

बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है दरअसल नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। हत्या के बाद नक्सलियों ने ग्रामीण के शव को बीजापुर के मोरमेड-तोयनार चौक पर फेंक दिया। हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।

  • मृतक ग्रामीण का नाम माड़वी रामलु बताया जा रहा है।
  • पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
  • पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद वहां पर्चे भी फेंके हैं।
  • नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
  • नक्सलियों को शक था कि दुपेली गांव निवासी रामलु पुलिस को उनकी गतिविधियों की मुखबिरी करता है।
  • इसके बाद नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया।
  • हालांकि पुलिस ने मृतक से कोई भी संबंध होने से इनकार किया है।
  • पुलिस का कहना है कि मृतक आदिवासी ग्रामीण था। अपनी पैठ खोते नक्सली बौखलाहट में इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। वे भोले भाले ग्रामीणों को अपना निशाना रहे हैं।