VIDEO: जब मीडियाकर्मियों को देख महाकाल मंदिर के बाहर बोला- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला..

0
577

उज्जैन। यूपी का कुख्यात गुंडा विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 2 जुलाई की रात हुए शूटआउट में बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियो की हत्या करने का मुख्य आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी दुर्दांत अपराधी को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन के डीएम के मुताबिक, गुरुवार सुबह विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा, वहां उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे महाकाल मंदिर थाना में ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की है।

  • जानकारी के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी और पांच लाख रुपए का इनामी विकास दुबे गुरुवार की सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर महाकाल मंदिर पहुंचा।
  • इसके बाद विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची भी कटाई और महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा।
  • परिसर में मीडिया कर्मियो को देखकर चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला…।
  • बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा सरेंडर की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी।
  • हालांकि कलेक्टर का दावा है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया जिसके बाद वो पकड़ा गया।
  • विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।