VIDEO: डकैती के मामले में खुलासा.. पांच आरोपी गिरफ्तार.. चाकू की नोक पर हुई थी महिला से डकैती.. हो सकते हैं कई अहम खुलासे

0
313

बलौदाबाजार। जिले की पुलिस को डकैती के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹24000 कैश, सोने के गहने और चाकू भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक शहर के संगम क्लॉथ सेंटर में आरोपियों ने एक महिला को चाकू की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कल रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी मदद से आज चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है और आगे की पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।