VIDEO: दुर्ग ग्रामीण में गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा.. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिखाई हरी झंडी.. पदयात्रा में भी हुए शामिल..

0
108

दुर्ग 13 अक्टूबर, 2019। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके संदेशों को जन-जन तक पहुुंचाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले के गांव-गांव में गांधी विचार पदयात्रा निकाली जा रही है। रविवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा आयोजित गांधी विचार पदयात्रा का गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधिवत रूप से शुरुआत की। इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू हनोदा से पौउवारा के बीच पद यात्रा में शामिल हुए।

कोडिया और कोकड़ी के ग्रामवासियों ने फूल माला और आतिशबाजी से गांधी विचार यात्रा का जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने पद यात्रा कर पूरे देश के जनमानस को एकता के सूत्र में पिरोया था। उन्होंने घमंड, अहंकार, जाति भेदभाव छोड़कर आम जन के हित में कार्य करते हुए देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने पर बल दिया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है जिसे घर घर और जन जन तक पहुचाने के लिए ये पद यात्रा किया जा रहा है। उनके विचारों को आने वाली पीढ़ी को अवगत कराते हुए गांधी जी के आदर्शों और सिद्धान्तों पर चलने के लिए प्रेरित करे। स्कूलों के छात्र छात्रों ने भी इस पद यात्रा में उत्साह पूर्वक शामिल हुए।

उनके पद यात्रा में जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इरफान खान, अरुण सिसोदिया, दादू नागदेवे, सनीर साहू, शुभम वर्मा शामिल हुए। इनके अलावा ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार सेन, पूर्व अध्यक्ष हेमंत बंजारे, कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा, पुकेश्वर भारतीय, भीष्म हिरवानी, भरत चन्द्राकर, उदयराम पारकर, नीलेश चौबे, टिकेश्वरी देशमुख, महेंद्र सिन्हा, रूपेश देशमुख, पिलेश्वर साहू, राधेलाल साहू, राजेन्द्र वर्मा, दिवाकर गायकवाड़, मोहन साहू, नीलकंठ साहू, प्रशांत पांडेय, सनिर साहू, बैकुंठ महानंद, महेश कौशिक, दीनबंधु टंडन, डब्बू देशमुख, रविन्द्र सिन्हा, दुलार गजपाल, कमलेश्वरी यादव, जगदीश दीपक, चंद्रिका गजपाल, दुर्गा, दादू नामदेव सहित सैकड़ों ग्रामीण, कांग्रेसजन, शिक्षक, पंचायत कर्मी, आंगनवाड़ी, मितानिन, महिला कमांडो, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।