Vayu Cyclone: इस राज्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, अगले दो दिनों तक होगी तेज हवाएं और भारी बारिश.. इन राज्यों में भी दिखेगा असर

0
89

अहमदाबाद 10 जून, 2019। जहां एक तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है वहीं बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान उठ रहा है। वायु नाम के इस चक्रवाती तूफान को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यह तूफान तेजी के गुजरात की तरफ बढ़ रहा है और इसका असर महाराष्ट्र में भी नजर आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार लक्षद्वीप के दक्षिणपूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके अगले 12 घंटे में और गहरा होने और अगले 24 घंटों में “वायु” चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है।

मंगलवार को जारी अलर्ट में मौसम विभाग ने कहा है कि इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर गुजरात में नजर आएगा और यहां अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वायु चक्रवात उत्तर की तरफ बढ़ेगा और वेरावल और दिउ इलाके में यह पोरबंदर और महुआ के पास तट से टकराएगा। 13 जून सुबह तट से टकरते वक्त भीषण हवाएं और तेजी बारिश होगी। उस वक्त हवा की रफ्तार 110-120 किमी प्रति घंटा रह सकती है जो बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेंगी।

साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस चक्रवाती तूफान का असर महाराष्ट्र में भी नजर आएगा लेकिन इतना ज्यादा नहीं। मौसम विभाग के मुंबई दफ्तर के डीडीजीएम केएस होसालीकर के अनुसार वायु चक्रवात का असर मुंबई पर भी नजर आएगा लेकिन इतना ज्यादा नहीं। यह चक्रवात मुंबई के 200-300 किमी दूरे से गुजरेगा।

इससे पहले सोमवार को विभाग ने कहा ता कि अगले 72 घंटों के दौरान इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। लिहाजा मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक केरल तट, लक्षद्वीप और उससे लगे दक्षिणपूर्व अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 10 जून को लक्षद्वीप, उससे लगे दक्षिणपूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर में समुद्र के बेहद अशांत रहने की संभावना है। 11 जून को उससे लगते मध्य और दक्षिणपूर्व अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार ने बताया कि लक्षद्वीप के दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना दवाब 31 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है।

इसके चक्रवात में तब्दील होने के बाद 12 जून की शाम से गुजरात में भी इसका असर होगा और यह 13 और 14 जून तक रहेगा। इसकी वजह से सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में करीब 75 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। यहां भी मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इस चलते गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट, यहां होगी भारी बारिश

राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया है। जामनगर ,पोरबंदर, ऊना, जाफराबाद, वेरावल सहित के बंदरगाहों पर एक नंबर का सिग्नल लगाया है। इसके अलावा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सूचना दी गई है।

मौसम विभाग के निदेशक जयंता सरकार ने बताया कि 12 -13 जून के दिन गुजरात अमरैली, भावनगर, गीरसोमनाथ , जूनागढ़ और कच्छ सहित के शहरों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here