कांग्रेस की जीत पर उत्कल समाज ने बंटवाई मिठाइयां, भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने की की मांग..

0
102

दुर्ग। कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद उत्कल समाज ने जश्न मनाया। उत्कल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आज आवश्यक बैठक रखी थी। जिसमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर्ष जताया है। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की उज्वल भविष्य की कामना की है।

उत्कल समाज के लोगों का कहना है कि भूपेश बघेल के बदौलत ही प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायी है। समाज के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में भूपेश बघेल को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि उत्कल समाज उनके साथ हमेशा रहेगा। इस दौरान प्रमुख रुप से तरुण निहाल, दया निधि विभार, जेएम तांडी,  निरंजन बिसाई, गोपाल दास, विकास विभार, कैलाश तांडी,चांद सोना,ठाकुर निहाल, निरंजन बिसाई, महेश बिसाई, दिलीप तांडी, आशीष नंदा, दीपक सोना, मनोज दीप, आनंद विभार चितरु विभार, कुमारी मालती, श्रीमति निशा बाई, कौशल्या विभार, सुशीला सेनापति, सविता नाको समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here