नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने की विभागीय समीक्षा बैठक में दिये, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को तत्काल पूरा किया जाए, कर्मचारियों के वेतन समेत कई मामलों पर बोले.. पढ़िए खबर..

0
189

रायपुर 3 फरवरी 2019। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभाग के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में मंत्री डहरिया ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही निराश्रित पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं रिटायर्ड कर्मचारियों को नियमित मासिक पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। निकाय के कर्मचारियों को भी प्रतिमाह समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विभागीय सचिव एवं संचालक निरंजन दास द्वारा विभागीय गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया।

पढ़िए, समीक्षा बैठक की मुख्य बातें..

  • मंत्री शिव कुमार डहरिया ने नगरीय प्रशासन विभाग के सचिन और संचालक समेत अधिकारियों के साथ की बैठक।
  • अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए।
  • प्राइवेट जमीन में बिना अनुमति के न बनाए सड़क।
  • कर्मचारियों के वेतन भुगतान समय पर किया जाए।
  • बिजली बिल भी नियमित अदा किया जाए।
  • सभी नगरीय निकायों द्वारा पूर्ण पारदर्शिता से जनता के हित के कार्य किए जाए।
  • सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाए।
  • अपूर्ण निर्माण कार्यों की समीक्षा कर पूर्ण कराए जाए।
  • सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे।
  • निकायों के अंतर्गत स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर, बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाए। 
  • रिक्त पदों पर कार्यवाही की जाए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here