UPSC 2018: जारी हुआ फाइनल रिजल्ट, कनिष्क कटारिया ने किया टॉप, छत्तीसगढ़ की नर्मता जैन और वर्णित नेगी ने टॉप-13 में बनाई जगह, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…

0
108

नई दिल्ली/रायपुर 5 अप्रैल, 2019। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। कनिष्क कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा 2018 में टॉप किया है। कनिष्क आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर चुके हैं। उन्होंने गणित विषय से यह परीक्षा पास की है और वे एससी वर्ग से हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों में सृष्टि जयंत देशमुख टॉपर रहीं, मुख्य सूची में वे पांचवें स्थान पर हैं। सृष्टि ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कैमिकल इंजीनियरिंग की है।

UPSC में इस बार भी छत्तीसगढ़ ने भी कीर्तिमान रच दिया है। टॉप-13 में छत्तीसगढ़ के दो होनहारों ने कामयाबी हासिल की है। नम्रता जैन ने देश भर में 12वां स्थान हासिल किया है, जबकि वर्णित नेगी ने ऑल ओवर 13वीं रैकिंग हासिल की है।

नम्रता का नाम पहले से छत्तीसगढ़ के लिए पहचाना हुआ है। घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की नम्रता ने 2017 बैच में भी UPSC क्रैक किया था। उसे 99वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्हें IPS अवार्ड हुआ था। 2018 में नम्रता को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन 2019 में नया कीर्तिमान रचते हुए नम्रता ने देश भर में 12वां स्थान हासिल कर लिया। इस कामयाबी के साथ नम्रता का अब IAS बनना भी तय हो गया है।

वहीं वर्णित नेगी को देश में 13वां स्थान मिला है। 2018 बैच में भी वर्णित ने UPSC क्रैक किया था, लेकिन तब उन्हें 500 के करीब रैंकिंग मिली थी, लेकिन उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और इस बार उन्हें 13वीं रैंक मिली है। उनका भी अब IAS बनना कंफर्भ हो गया है। वर्णित बिलासपुर के रहने वाले हैं।

वहीं अजय चौधरी ने भी यूपीएससी में बाजी मारी है। उन्हें ओवलआल 545 रैंक मिली है। पिछले साल भी अजय चौधरी को कामयाबी मिली थी और उन्हें IRS मिला था।

वहीं छत्तीसगढ़ के एक होनहार योगेश कुमार पटेल ने भी कामयाबी हासिल की है। योगेश को इस बार यूपीएससी में 592वीं रैंक मिली है। पिछली बार योगेश को IPS अवार्ड हुआ था, लेकिन इस बार उनकी रैंकिंग पिछली बार से खराब रही है। योगेश पटेल पिथौरा के रहने वाले हैं।

सफल हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनल इंटरव्यू की परीक्षा 4 फरवरी 2019 से शुरू की गई थी। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 कार्यालय में आयोजित की गई थी।

फाइनल मेरिट सितंबर-अक्टूबर, 2018 में आयोजित मुख्य परीक्षा और फरवरी-मार्च, 2019 में आयोजित इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई है। इस बार कुल 759 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 उम्मीदवार शामिल हैं।

ये हैं टॉपरों की लिस्ट

  1. कनिष्क कटारिया
  2. अकशत जैन
  3. जुनैद अहमद
  4. श्रेयांश कुमत
  5. श्रृष्टी जयंत देशमख
  6. शुभंम गुप्ता
  7. करनाती वरुण रेड्डी
  8. वैशाली सिंह
  9. गुंजन द्विवेदी
  10. तनमय वशिष्ठ
  11. पूज्य प्रियदर्शनी
  12. नमरता जैन
  13. वरनीत नेगी
  14. अंकिता चौधरी
  15. अतिराग चप्लौत
  16. DHODMISE TRUPTI ANKUSH
  17. राहुल शन्नप्पा सैनकानूर
  18. रिशिता गुप्ता
  19. हरप्रीत सिंह
  20. चित्रा मिश्रा

यह परीक्षा देश में में नौकरशाही के सर्वोच्च पदों के लिए आयोजित की जाती है। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए ही देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) और भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के लिए अफसर चुने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here