चॉकलेट खिलाने के नाम पर 12 साल के किशोर से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
98

30 जनवरी 2019, दुर्ग। जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 12 साल के नाबालिक लड़के के साथ चॉकलेट खिलाने के बहाने उसके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामला जिले के नेवई थाने का है जहां आरोपी हिम्मत सिंह ने घर के बाहर खेल रहे 12 साल के बालक को चॉकलेट खिलाने के नाम पर एक सुनसान इलाके में ले गया और फिर झाड़ियों के पीछे अपने नापाक इरादे को अंजाम दिया। इसके बाद वह किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद पीड़ित बालक को घटनास्थल पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया।

नशे में दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी

  • पीड़ित बालक जब घर पहुंचा तो रोने लगा और उल्टियां करनी शुरू कर दी।
  • पीड़ित की तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे अस्पताल ले गए।
  • जहां डॉक्टर ने जांच कर बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य होने की जानकारी दी।
  • डॉक्टर द्वारा इस बात की पुष्टि करने के बाद जब परिजनों ने लगातार दबाव बनाना शुरू किया तो पीड़ित ने आपबीती बताई।
  • जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के समय वह शराब के नशे में था और पीड़ित द्वारा उसका साथ न देने पर उसने बच्चे के साथ मारपीट भी की थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, कुकर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here