नवागढ़ विधायक गुरुदयाल बंजारे की अनोखी पहल… गुलाल लेकर पहुंचे समर्थकों को गिफ्ट किए पौधे… सूखी होली खेलकर प्रदेशवासियों को दिया संदेश…

0
142

बेमेतरा। नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने होली पर अनोखी पहल की है। विधायक ने पेड़ लगाकर होली की शुरुआत की। होली पर रंग गुलाल लगाने पहुंचे समर्थकों को पौधा गिफ्ट किया। होली की उमंग के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिये संदेश दिया।

नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे इस होली पर अनोखी पहल की है। जहां रंग गुलाल लेकर पहुंचे क्षेत्र लोगों के साथ विधायक सूखी होली खेल रहे हैं। साथ ही साथ पर्यावरण के संरक्षण को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के द्वारा इस बार होली में अनोखी परंपरा का शुरुआत करते हुए होली में आए लोगों को रंग गुलाल के साथ पौधा भेंट दिया जा रहा है। जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। वही विधायक ने लोंगो से सूखी होली खेलने और पर्यावरण को संरक्षित करने लोंगो से आग्रह किया है।