घर पर अकेली 9 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत.. चाकू दिखाकर पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म.. माता-पिता जब घर आए तो बच्ची ने बताई आपबीती.. आरोपी फरार..

0
100

बिलासपुर। जहां देश में रेप की घटना में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भी दुष्कर्म की घटनाएं सामने आने लगी है। दरअसल हालही में हुए एक युवती से बलात्कार के बाद अब एक 9 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची जब घर पर अकेली थी तब आरोपी घर में घुसकर जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया है। घर से बाहर गए परिजन जब वापस आए तो बच्ची ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। रेप का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक शख्स पर ही है। वारदात के बाद से आरोप फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • मिली जानकारी के मुताबिक घटना शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला एक परिवार मजदूर का काम किया करता है।
  • माता और पिता हर दिन बच्ची को घर पर छोड़कर कमाने जाते थे। बुधवार को भी माता-पिता सुबह घर से बाद गए। इस दौरान बच्ची घर पर अकेली थी।
  • बताया जा रहा है कि जब बच्ची घर पर अकेली थी तो पड़ोस में रहने वाला भोला साहू घर में घुस गया। आरोपी ने डरा धमकाकर चाकू की नोंक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
  • वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब शाम को परिजन वापस घर लौटे को बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
  • बच्ची की बिगड़ती हालत देखकर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है. परिजनों की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
  • मालूम हो कि जिले में पिछले एक सप्ताह में दो सामुहिक दुष्कर्म, एक सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास और 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना घटित हुई है।
  • लगातार हो रहे दुष्कर्म के मामले ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजनों को चिंता में डाल दिया है।