ठेकेदारी का काम खत्म कर गांव वापस लॉट रहे बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, BSP के श्रमिक समेत दो की मौत…

0
80

06 मई 2019, दुर्ग/अंडा। पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार बालोद निवासी रेवाराम देशमुख ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले ग्राम आमटी निवासी कुलेश्वर प्रसाद साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल रेवाराम को इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • जानकारी के मुताबिक, अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल गांव के पास हादसा हुआ था।
  • पिकअप चालक ननका वैष्णव के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस ने बताया कि अंडा से दुर्ग की ओर जा रही पिकअप के ड्राइवर ननका वैष्णव तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।
  • बीएसपी में ठेकेदारी का काम खत्म करके दोनों गांव वापस जा रहे थे।
  • तभी वह हादसे के शिकार हो गए।
  • फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here