दोस्तों के साथ शादी में कांकेर जा रहे दुर्ग-भिलाई के दो कॉलेज छात्रों की मौत…

0
77

27 मई 2019, भिलाई। बीती रात 12 बजे धमतरी से चारामा मार्ग में बालोद के राजाराव पठार के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्ग-भिलाई के दो छात्रों की मौत हो गई। घटना में दोनों के सिर के नीचे का पूरा हिस्सा कुचला गया था। मृतकों में नीलेश मंडावी (22 ) निवासी गुहान नाला थाना दुगली धमतरी और दूसरा मृतक प्रताप सिंह पैकरा (24) निवासी बुल्गा तहसील लुंड्रा जिला सरगुजा का है।

नीलेश दुर्ग के कृषि तो प्रताप सिंह भिलाई के इंजीनियरिंग काॅलेज का छात्र था। दोनों बीती रात में दुर्ग से बाइक से कांकेर एक शादी में जा रहे थे। दो बाइक में चार लोग थे। पहली बाइक में दोनों मृतक थे। दूसरी बाइक में नीलेश का चचेरा भाई नरेंद्र मंडावी भी अपने एक दोस्त के साथ था। नरेंद्र की बाइक उनसे थोड़ी दूरी पर थी। रात में राजा राव की प्रतिमा के पास जैसे ही नीलेश पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जब तक चचेरा भाई घटना स्थल तक पहुंचता वाहन चालक भी फरार था और दोनों की मौत हो गई थी।

इस मामले में बालोद पुलिस जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

आधी रात चार लोग दो बाइक में जा रहे थे

नेशनल हाईवे में हुई इस घटना की खबर रात करीब सवा दो बजे गुरुर पुलिस को मिली। थाने से विवेचक अरुण साहू व अन्य स्टाफ मौके के लिए रवाना हुए। जहां सड़क किनारे दोनों मृतक की लाश कुचली पड़ी थी। रात में रोड भी सूनसान था। चचेरे भाई नरेंद्र की सूचना पर ही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,304(ए) का केस दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here