छत्तीसगढ़ में सिविल जजों का तबादला आदेश जारी.. देखें पूरी लिस्ट..

0
163

बिलासपुर 14 फरवरी, 2020। चीफ जस्टिस के निर्देश पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल ने सिविल न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में कई जिलों के सिविल जजों का तबादला हुआ है।

देखें पूरी सूची

  • श्रम न्यायाधीश राजनादगांव विवेक गर्ग को द्वितीय सिविल जज क्लास वन राजनादगांव,
  • श्रम न्यायाधीश बिलासपुर गंगा पटेल को तृतीय सिविल जज क्लास वन बिलासपुर,
  • श्रम न्यायाधीश अंबिकापुर दुलार सिंह को द्वितीय सिविल जज क्लास वन अंबिकापुर,
  • श्रम न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश साहू को चतुर्थ सिविल जज क्लास वन रायपुर,
  • श्रम न्यायाधीश महासमुंद श्रुति दुबे को द्वितीय सिविल जज क्लास वन मुंगेली में पदस्थ किया गया है।
  • श्रम न्यायाधीश दुर्ग यशोदा नाग को प्रथम सिविल जज क्लास वन एवं अतिरिक्त सीजेएम दुर्ग,
  • श्रम न्यायाधीश कोरबा रूपनारायण पठारे को प्रथम सिविल जज एवं एडिशनल सीजेएम कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • बेमेतरा की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मती ममता पटेल को एफटीसी जज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी संजय अग्रवाल को एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट बेमेतरा
  • प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर प्रबोध टोप्पो को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी विशेष पाक्सो एक्ट कोर्ट मुंगेली में पदस्थ किया गया है।
  • इसके अलावा सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर मती किरण थवाईत को सरगुजा,
  • बलरामपुर व सूरजपुर में श्रम न्यायाधीश, अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ओम प्रकाश जसवाल को श्रम न्यायाधीश कोर्ट नंबर में पदस्थ किया गया है।
    इनके क्षेत्राधिकार में राजस्व जिला रायपुर, रायपुर म्युनिसिपल काउन्सिल क्षेत्र, बिरगांव म्युनिसिपल, धरसींवा ब्लॉक आयेगा।
    इसके अलावा इनके पास कोर्ट नंबर दो जिसमे रायपुर एवं गरियाबंद का अतिरिक्त चार्ज रहेगा।
  • अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर गणेश राम पटेल को श्रम न्यायाधीश लेबर कोर्ट बिलासपुर एवं मुंगेली के पद में पदस्थ किया गया है।
  • द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार श्याम सुंदर कश्यप को श्रम न्यायाधीश लेबर कोर्ट बलौदाबाजार-भाठापारा में पदस्थ किया गया है।
  • प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा प्रवीण कुमार प्रधान को श्रम न्यायाधीश कोरबा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी ग्रेगोरी तिर्की को श्रम न्यायाधीश धमतरी एवं उत्तर बस्तर कांकेर के पद में पदस्थ किया गया है।