ज्वाइंट कलेक्टर, अपर कलेक्टर समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें सूची..

0
112

14 अगस्त 2019, रायपुर। जॉइंट कलेक्टर और अपर कलेक्टर समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जेएस राजपूत के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है।

जिला पंचायत बालोद के सीईओ बिशेलाल गजपाल को संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग के उपायुक्त बने हैं।

दंतेवाड़ा के संयुक्त कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल को जिला पंचायत नारायणपुर के सीईओ बनाया गया है।

वही नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक हरिकृष्ण शर्मा को जिला पंचायत मुंगेली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।

जिला पंचायत मुंगेली के सीईओ लोकेश कुमार की बालोद जिला पंचायत में बतौर सीईओ नवीन पदस्थापना हुई है।

साथ ही सरगुजा के अपर कलेक्टर खगेश्वर सिंह मंडावी को जिला पंचायत जशपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here