ट्रांस ब्यूटी क्वीन वीणा शेंद्रे ने किया कांग्रेस में प्रवेश, CM भूपेश की मौजूदगी में ली सदस्यता, भूपेश ने ट्वीट कर बैंकॉक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने की दी बधाई…..

0
101

24 फरवरी 2019, रायपुर। चुनाव के दौरान हमेशा ही राजनीतिक गलियारों में पार्टियों का दामन थामने और छोड़ने का सिलसिला चलता रहता है। कई ऐसे बड़े चेहरे हैं जो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस का दामन थामने वालों में एक और बड़ा नाम सामने आया है ट्रांस क्वीन वीणा शेंद्रे का। ये वहीं वीणा शेंद्रे हैं जिन्होंने देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन होने का खिताब जीता है।

https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/1099568630726094848
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीएम हाउस में मुलाकात के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश की इच्छा जतायी, जिसके बाद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया।
  • कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
  • मिस इंडिया ट्रांसजेंडर के कांग्रेस में प्रवेश के बाद सीएम भूपेश ने ट्वीट किया है।
  • सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा, मिस इंडिया ट्रांसजेंडर वीणा सेंद्रे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने बैंकॉक जा रही हैं।
  • उन्होंने न केवल मंदिर हसौद बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।
  • छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here