रायपुर 10 जुलाई, 2019। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीम अजीत जोगी गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। सीएम की माता बिंदेश्वरी के निधन के बाद भूपेश बघेल से मुलाकात करने जाएंगे। भिलाई स्थित बघेल निवास पर सीएम से अजीत जोगी मुलाकात करेंगे।
- बता दें आज बिंदेश्वरी देवी की अस्थियों को धमतरी जिले के रूद्री बैराज में प्रवाहित किया जाएगा।
- अस्थियों को लेकर सीएम बघेल उनके पिता और उनकी दो बुआ धमतरी बैराज में मौजूद हैं।
- सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन की टीम भी वहां मौजूद हैं।
- गौरतलब है सीएम की माता बिंदेश्वरी देवी का रविवार के निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
- रामकृष्ण केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
- स्वास्थ्य कारणों के चलते वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी।
- दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर्स भी बिंदेश्वरी देवी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थे।
- उनकी सेहत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी।