बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्र का निधन, कांग्रेस की सरकार में भी रहे केंद्रीय मंत्री.. सीएम भूपेश ने जताया शोक..

0
93

दिल्ली 19 अगस्त, 2019। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का आज निधन हो गया। पिछले कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 82 साल के जगन्नाथ मिश्र तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ ही कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। राजनीति में अपना करियर शुरू करने से पहले जगन्नाथ मिश्र बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर भी थे।

हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति की तरफ अपना रुख कर लिया और यहां पर उन्हें जबरदस्त कामयाबी भी मिली। जगन्नाथ मिश्र जननायक के रूप में उभरे। मिश्र को बिहार का जनता का जबरदस्त समर्थन और प्यार मिला। यही वजह रही कि वे एक नहीं दो नहीं, बल्कि तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

वे पहली बार 1975 में बिहार के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद बिहार की जनता ने 1980 में दोबारा उन पर भरोसा जताया और बिहार की कमान सौंपी। आखिरी बार 1989 में वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हालांकि इस बार उनकी सत्ता सिर्फ वर्ष 1990 तक ही रही। उनकी लोकप्रियता और विजन को देखते हुए केंद्र की कांग्रेस सरकार ने उन्हें अपनी कैबिनेट में स्थान दिया और वह कैबिनेट मंत्री भी रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here