त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कल तीसरे चरण का होगा मतदान.. जानिए कहां-कहां होगी वोटिंग..

0
101

2 जनवरी 2020 रायपुर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल किया जाएगा। जिसके लिए मतदान दलों को विकास खंडों से रवाना किया जा रहा है। तीसरे चरण के लिए प्रदेश के सभी 27 जिलों में चुनाव हो रहा है।

राजधानी रायपुर के धरसीवां और तिल्दा से मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। बता दें कि तिल्दा विकासखंड के 1 लाख 50 हजार 871 मतदाता है। जिसमें से 75830 पुरुष और 75401 महिला मतदाता हैं।

वहीं धरसींवा विकासखंड में 1 लाख 49 हजार 646 मतदाता है। जिसमें से 75458 पुरुष है, और 74177 महिला मतदाता और तृतीय लिंग के 11मतदाता है।

तिल्दा और धरसींवा विकासखंड के तहत तिल्दा विकासखंड की 101 ग्राम पंचायत और धरसींवा विकासखंड की 78 ग्राम पंचायतों में मतदान किया जाएगा।

दोनों विकासखंड़ो में मतदान सुबह 7 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान होगा।