दूल्हा-दुल्हन के वरमाला में मेहमान बनकर पहुंचे चोर, मौका पाते ही 8 लाख रुपए से भरा बैग कर दिया पार, चोर शातिर इतना कि सीसीटीवी कैमरे में भी नहीं आए, अब पुलिस कर रही तलाश…

0
95

09 फरवरी 2019, बिलासपुर। शादी में वरमाला के समय दूल्हे-दुल्हन के स्टेज से किसी ने बैग में रखे 8 लाख रुपए का माल पार कर दिया। इसमें शगुन के लिफाफे, जेवर व 50 हजार रुपए थे। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस फिलाल सुराग जुटाने में लगी है।

समारोह में बन रहे वीडियो के कैमरे में भी बैग रखने वाला स्थान नहीं हुआ कवर

  • जानकारी के मुताबिक, रायपुर रोड स्थित होटल पेट्रिशियन में गुरुवार की रात अकलतरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राहुल अरोरा की शादी थी।
  • यहां घरवाले के अलावा राजनांदगांव से आए वधू पक्ष के लोग व दोनों के रिश्तेदार मौजूद थे।
  • राहुल की बुआ आशा छाबड़ा स्टेज पर थीं और उन्हें शगुन का लिफाफे रखने का जिम्मा मिला था।
  • वह इन्हें एक बैग में रखती जा रही थीं।
  • इसमें पहले से उसका सोने का कड़ा,चेन, ब्रेसलेट, टॉप्स, अंगूठी व वर के भाई रितिक छाबड़ा के रखाए 50 हजार रुपए सहित करीब 8 लाख रुपए का सामान था।
  • 11 बजे वरमाला के समय आशा वहां से उठकर फोटो खिंचाने चली गईं। बैग साइड में रखा हुआ था।
  • करीब 20 मिनट वह लौटीं तो वहां से बैग गायब था। कोई उसे चुराकर ले गया था।
  • आशा छाबड़ा ने अपने भतीजे रितिक अरोरा को इसकी जानकारी दी।
  • अन्य रिश्तेदारों को बताया फिर सभी ने मिलकर खोजबीन शुरू की। होटल में लगे कैमरे से भी चोरों के संबंध में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की गई पर कुछ पता नहीं चल सका।
  • स्टेज के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और और न ही होटल में लगे अन्य कैमरे वह स्थान कवर कर रहा था।

मंच था पीछे से खुला

  • दूल्हे का भाई रितिक छाबड़ा के अनुसार अनुसार मंच बनाते समय पीछे का हिस्से कवर नहीं किया गया था।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि बैग को ले जाने वाला संभवतया पीछे से ही आया रहा होगा।
  • चोरी के समय वीडियो कैमरे से वरमाला की शूटिंग हो रही थी।
  • जब फुटेज निकाला गया तो जहां बैग रखा हुआ था वह जगह कैमरे में नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here