बिग ब्रेकिंग: राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल खत्म.. मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद लिया फैसला.. कल सभी जिलों के कलेक्टरों को सौपेंगे ज्ञापन..

0
101

रायपुर 12 जूऩ, 2019। छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल  के ठोस आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ ने फैसला लिया है। बता दे प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक अपनी मांगों को लेकर 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।  


जिसके बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। 

राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने सभी जिला अध्यक्षों को इसकी सूचना दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को हड़ताल अवधि बढ़ाने या स्थगित करने के संबंध में प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। 

जिसमें 13 जिलों के अध्यक्षों ने हड़ताल स्थगित करने समर्थन दिया था। वही रायपुर समेत 14 जिला अध्यक्षों ने इसकी सहमति दी इसके बाद मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मुलाकात की गई।

इस दौरान उनकी मांगों को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई जिसके बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here