शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 182 अंक उछला, निफ्टी 12000 के करीब..

0
99

20 नवंबर 2019, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 181.94 अंको की बढ़त के साथ 40,651.64 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.00 अंकों की वृद्धि के साथ 11,999.10 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 हरे निशान और 22 लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स आज 260.1 अंकों की बढ़त के साथ 40,729.80 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 64.65 अंकों की बढ़त के साथ 12,004.75 पर खुला।