पुलिसकर्मियों को सप्ताहिक अवकाश देने का आदेश जारी, मैदानी क्षेत्र के पुलिस जवानों को मिलेगा एक दिन का विकली ऑफ़, नक्सल क्षेत्र के जवानों को 3 माह में मिलेगी 8 दिन की छुट्टी, देखिये आदेश…

0
91

09 मार्च 2019, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐलान के बाद आज पुलिस जवानों के लिए पीएचक्यू ने छुट्टी के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।सप्ताहिक अवकाश आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक को दिया जायेगा। जारी किये गए आदेश के अनुसार मैदानी क्षेत्र के जवानों को एक दिन का विकली ऑफ़ मिलेगा। वही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जवानों को 3 माह में 8 दिन की छुट्टी दी जाएगी। छुट्टी के संबंध में आदेश आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के जवानों के लिए ही मान्य होगा। आदेश में बताया गया है कि सप्ताहिक अवकाश अगर किसी वजह से नहीं मिल पाता है, तो पुलिसकर्मियों का वो अवकाश जमा होगा, जो उसी महीने किसी भी दिन दिलाने का प्रावधान किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here