अवैध रेत खनन को लेकर सरकार की सख्ती, दो दिनों में की बड़ी कार्रवाई, 10 पोकलेन और 75 व्हीकल जब्त.. देखिए कहां-कहां हुई कार्रवाई..

0
67

रायपुर, 17 फरवरी 2019। अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जिस पर खनिज विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों से खनिज विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार की आधी रात को कार्रवाई करते हुए 10 पोकलेन तथा 75 वाहन जप्त किए गए है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

  • प्रदेश के कई क्षेत्रों में पंचायतों द्वारा संचालित रेत खदानों में अनियमितता, नियम विरुद्ध लोडर मशीन लगाने और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
  • रेत के अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही की जा रही है।
  • प्राप्त शिकायतों में अधिकांश खदानों में पंचायतों द्वारा नियम विरुद्ध खदान का संचालन निजी लोगों को दिया गया था।
  • कई स्थानों पर पंचायत और जनपद पंचायत की संलिप्तता भी पाई गई।
  • विभाग द्वारा रेत की आम जनता को सहज और कम कीमत पर उपलब्ध करने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

जानिए कहां हुई कार्रवाई..

  • रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के परगांव में 3 पोकलेंड और 3 वाहन,
  • कुम्हारी में 2 पोकलैंड और 6 वाहन,
  • महासमुंद जिले के घोड़ारी और
  • बरबसपुर में 1 पोकलेन और 4 वाहन,
  • जांजगीर के शिवरीनारायण में एक पोकलेन और 3 वाहन,
  • बिलासपुर के मस्तूरी में एक पोकलेन और 3 वाहन,
  • राजनांदगांव के तुलुम में पोकलेन और एक वाहन,
  • नया रायपुर के राखी में 4 वाहन, मंदिरहसौद में 4 वाहन,
  • बलौदाबाजार के कसडोल में एक मशीन और 20 ट्रक के अलावा
  • बलौदाबाजार जिले में 13 अन्य वाहन जप्त किये गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here