राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का स्वप्न देखा है उसमें तुष्टीकरण की कोई जगह नहीं: सांसद विजय बघेल

0
119

15 अक्टूबर 2019,भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों व विचारों का जन-जन तक प्रचार करने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चल रही भारतीय जनता पार्टी की संकल्प पदयात्रा रैली आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। रैली में सांसद विजय बघेल की अगुवाई में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, व अध्यक्ष जिला पंचायत माया बेलचंदन भी शामिल हुई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद श्री बघेल ने कहां की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने समृद्ध एकजुट व मजबूत भारत का स्वप्न देखा था जिसमें तुष्टीकरण के लिए कोई जगह नहीं थी लेकिन आजादी के बाद 60 वर्षों में तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया गया इस तरह देश को संकट में झोंकने की कोशिश की गई।


यहां क्षेत्र में गांधी संकल्प यात्रा ग्राम बेलौदी मैं सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। इस अवसर पर क्षेत्र में समाज उत्थान तथा स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई मैं उल्लेखनीय कार्य करने वाले महान विभूतियों, क्रांतिकारियों ,वीर योद्धाओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा क्षेत्र में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर मत्था टेका तथा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

यहां क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद ,वीर योद्धा महाराणा प्रताप, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, एवं सामाजिक उत्थान के लिए मिनी माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पदयात्रा रैली बेलौदी से शुरू होकर मालूद,नगपुरा, बोरई, दमोह , कुर्सीडीह, खुरसुल, गनियारी से होते हुए रसमडा, सिलोदा, खपरी से होकर अंजोरा थनौद ,बीरेझर ,चंगोरी, महमरा, पिपरछेड़ी, लगभग 19 किलोमीटर चली। यात्रा के दौरान प्राचीन नाग देवता मंदिर में भी सांसद विजय बघेल व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा कि गांधीजी ने ना सिर्फ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया बल्कि उन्होंने तमाम सामाजिक बुराइयों, भेदभाव को मिटाने के लिए भी संघर्ष किया तथा सामाजिक समरसता व एकजुटता को मजबूत करने उन्होंने हमेशा जोर दिया। राष्ट्रपिता बापू के ऐसे ही सुविचारों के प्रति आम जनता को जागरूक करने भाजपा ने यह पदयात्रा रैली निकाली है। सांसद श्री बघेल ने आम जनों को राष्ट्रपिता बापू के सत्य ,अहिंसा व शांति के साथ सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संदेश देने वाले विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
गांधी संकल्प यात्रा में आज मुख्य रूप से यात्रा प्रभारी कांतिलाल बोथरा, ललित चंद्राकर, दिनेश देशमुख ,डॉक्टर अनिल साहू ,मुकेश बेलचंदन, भूपेंद्र रिगरी,आशीष शर्मा, गिरीश साहू, लालचंद साहू , पोषन वर्मा, सुखदेव यादव, छत्रपाल साहू ,बिरेश्वर देशमुख, ओमकार देवांगन, शंकर चौहान ,घनश्याम पांडे, सुरेश पांडे ,गोरख गोस्वामी ,ओमप्रकाश व्यास ,उमेश्वर यादव, टीका राम जोशी ,सुखदेव साहू ,नेतराम देशमुख, देवेंद्र राजपूत ,आलोकनाथ साहू ,बी एन पांडे, सोहन साहू ,जेपी कोसरे, त्रिलोक साहू ,हरिनारायण देशमुख ,जसवंत देशमुख, जमुनेश देशमुख, मोहित यादव ,कृष्णा साहू ,माखन साहू, शिवकुमारी वैष्णव ,शिव निषाद ,रेखा यादव ,रूपसिंह ,चेतन साहू ,राजेश्वर यादव, रामचरण सिन्हा, रामखिलावन यादव ,नंदू निर्मलकर, पुरान देशमुख, मनबहल देशमुख, छबीलाल देशमुख ,हरीसिंदूर ,तरुण देवांगन, डोमन साहू ,राम साहू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।