ब्रेकिंग: DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी.. 5-5 लाख के इनामी दो इनामी नक्सली लीडर ढेर.. एक महिला नक्सली की गिरफ्तारी की भी खबर..

0
80

दंतेवाड़ा 14 जुलाई, 2019। DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच गुनियापाल में आज सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है जवानों ने 5-5 लाख के 2 ईनामी नक्सली लीडर ढेर किए हैं वही 1 महिला नक्सली कि गिरफ्तार होने की खबर है। मलंगीर एरिया कमेटी का प्रदीप भी इस मुठभेड़ में फंसा हुआ है।

  • जानकारी के मुताबिक आज सुबह से किरंदुल थाना क्षेत्र के गुनियापाल के करियापारा, नदियापारा, रैय्यापारा में फायरिंग चल रही है। यह फायरिंग कभी भी जारी है।
  • मुठभेड़ में देवा मलंगीर एरिया कमेटी मेम्बर के साथ और एक एरिया कमेटी मेम्बर की मारे जाने की खबर। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 2 हथियार भी बरामद किए हैं।
  • दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की मामले की पुष्टी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here