सरगुजा की राजमाता का पार्थिव शरीर विशेष विमान से कल लाया जाएगा अंबिकापुर.. 12 से 3 आमजनों के दर्शन के लिए रखा जाएगा.. दोपहर 3 बजे रानी तालाब में होगा अंतिम संस्कार..

0
142

रायपुर 10 फरवरी, 2020। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मां और मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री एवं सरगुजा की राजमाता देवेंन्द्र कुमारी सिंहदेव का निधन हो गया। आज शाम 07:03 बजे उन्होंने गुंडगांव के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस लीं।

इधर मेदांता में मंत्री टी एस सिंहदेव, बहन आशा कुमारी , छोटे भाई अरुणेश्वर सिंहदेव समेत समूचा परिवार पहुंच चुका है। वहीं आदित्येश्वर शरण सिंहदेव कल सुबह अंबिकापुर पहूंच जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर 12 फरवरी को विशेष विमान से सरगुजा लाया जायेगा। कल सुबह 11 बजे दरिमा एयरपोर्ट एवं 12 से 3 बजे तक आमजनों के दर्शनार्थ पैलेस सरगुजा में रखा जायेगा। 3 बजे रानी तालाब में अंतिम संस्कार का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।