छावनी की सभा में प्रेमप्रकाश का बड़ा वादा, बोले- मौका मिले तो नल कनेक्शन के लिए निगम में लगने वाला शुल्क करेंगे आधा, पढ़िए और क्या कहा…

0
99

28 अक्टूबर 2018 भिलाई। भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय विधानसभा चुनाव जीतने पूरा जोर लगा रहे है। सुबह से लेकर शाम कर आम लोगों ने मुलाकात कर रहे है। इसी कड़ी में आज मंत्री व भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय ने छावनी का दौरा किया। इस दौरान “पूरा छावनी विकास के साथ है, अपने प्रेमप्रकाश के साथ है” इसी नारे के साथ आज वार्ड 28 गूंज उठा। सभी छावनीवासियों ने आज एक स्वर में अपना समर्थन भाजपा के विधायक प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय को दिया। छावनी में आयोजित एक विशाल जनसभा में प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से मिले स्नेह और आर्शीवाद के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की सरकार ने क्षेत्र में आपके सहयोग से विकास किया है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

छावनी वार्ड 28 में आज विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों से भेंटकर उनके स्नेह के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह औऱ सहयोग से आज छावनी अपनी वर्षों पुरानी समस्या के निराकरण की ओर पहुंच चुका है। पानी की जो समस्या यहां वर्षों से चली आ रही वो अब खत्म होने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार केवल आप लोगों का हित ही सोचती है, वह आपको गुमराह नहीं करती। छावनी में पिछले 5 वर्षों का विकास इस बात का प्रमाण है कि भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आप सभी आर्शीवाद भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी हम आपकी आवश्यकताओं और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि हमें मौका मिले तो नल कनेक्शन के लिए नगर निगम द्वारा लिया जाने वाला शुल्क भी आधा कराया जाएगा।

साथ ही विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। विशाल जनसभा में लगभग 2500 से अधिक क्षेत्रवासियों ने शिरकत की और भाजपा के प्रति अपने समर्थन का ऐलान किया।

सिक्ख समाज ने जताया आभार

वार्ड 29 में आज सिक्ख समाज द्वारा प्रेमप्रकाश पाण्डेय का आभार जताया गया। वार्ड 29 में लोगों की पुरानी मांग पर उनके द्वारा 4 माह पूर्व ही सामुदायिक भवन के लिए राशि स्वीकृत कराकर भूमिपूजन किया गया था। जिसके निर्माण पर लोगों में काफी हर्ष है। सभी लोगों ने कहा कि प्रेमप्रकाश पाण्डेय जो कहते हैं वो करते जरूर हैं, उन्होंने क्षेत्र के विकास की ठानी थी और वो हमारे सामने है। सभी ने एक स्वर में उन्हें समर्थन देने का वादा किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here