भाजपा के लिए प्रचार कर रहे कार्यकर्ता का अपहरण, कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज, कहा- कार में बिठाकर ले गए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के घर, तब से कार्यकर्ता गायब, देखिए वीडियो…

0
216

15 नवंबर 2018 भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा के सेक्टर-6 में भाजपा के लिए प्रचार कर रहा कार्यकर्ता गायब हो गया है। इस मामले में भिलाई नगर थाने में कांग्रेसी पार्षद व एमआईसी मेंबर सूर्यकांत सिन्हा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सेक्टर-6 से कांग्रेसी पार्षद सूर्यकांत सिन्हा पर एक भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण और मारपीट का आरोप भिलाई नगर थाने पहुंचकर लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूर्यकांत दोपहर तीन बजे केशव पटेल को कार में बैठाकर भिलाई नगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव के सेक्टर-5 स्थित आवास पर ले गया। यहां मारपीट करने के बाद उसे गायब कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सूर्यकांत सिन्हा के खिलाफ पुलिस ने 294,323,506,342,34 के तहत अपराध कायम कर लिया है।


थाने में एफआईआर को लेकर हुआ बवाल

– भिलाई नगर थाने में पुलिस पहले तो एफआईआर नहीं कर रही थी। यह आश्वासन दिया जा रहा था कि केशव मिल जाएगा।
– मौके पर मौजूद एन. रामचंद्र राव ने बताया कि वो पूरे घटनाक्रम को दूर से देख रहा था।
– कार से उसके सामने ही केशव पटेल को मारते-पीटते सिन्हा ने कार से उतारा और देवेंद्र यादव के घर के अंदर ले गया।
– करीब घंटेभर इंतजार करने के बाद भी जब केशव बाहर नहीं निकलकर आया तो उन्होंने उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ बताने लगा।

सूर्यकांत ने कहा- प्रताड़ित कर रहे हैं भाजपाई
– इस पूरे मामले में कांग्रेसी पार्षद सूर्यकांत सिन्हा का कहना है कि उन्हें भाजपाई तीन साल से प्रताड़ित कर रहे हैं।
– निगम की सामान्य सभा में उनके साथ क्या हुआ था, इसकी जानकारी पूरे शहर को है।
– केशव प्रचार करने के लिए मोहल्ले में आया था।
– मैं दोपहर 3-3.30 बजे से राहुल गांधी की सभा स्थल में था तो अपहरण का सवाल ही नहीं उठता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here