बाजार से वापस लौट रही किशोरी का अपहरण के बाद दुष्कर्म.. आरोपी युवक गिरफ्तार..

0
118

25 सितंबर 2019 ,बिलासपुर। सप्ताहिक बाजार से लौट रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिले के मस्तूरी इलाके के जयरामनगर सप्ताहिक बाजार से लौट रही किशोरी का आरोपी ने पहले अपहरण किया। उसके बाद दुष्कर्म कर छोड़ कर भाग निकला। इस वारदात के बाद किशोरी आधी रात बदहवाश हालत में मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • मस्तूरी पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद घरेलू काम करती है।
  • इसके साथ ही वह अपनी बुआ के साथ होटल चलाती है। साप्ताहिक बाजार में घूम-घूमकर दुकान लगाती है।
  • बीते सोमवार को वह जयरामनगर बाजार गई थी। रात करीब नौ बजे काम करने के बाद वह पैदल अपने गांव जा रही थी।
  • तभी रास्ते में शराब दुकान के पास भनेसर निवासी संजय काक्षी (20) ने अकेली जा रही किशोरी को देख लिया। वह शराब के नशे में धुत था।
  • मौका पाकर वह किशोरी को पकड़ लिया और उसके मुंह को दबाकर गांव के सामुदायिक भवन में ले गया।
  • इस दौरान शराबी युवक ने किशोरी के साथ जबरिया दुष्कर्म किया।
  • इस बीच किशोरी गिड़गिड़ाती रही। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित उसे छोड़कर भाग निकला।
  • इधर देर रात तक घर नहीं पहुंचने से परेशान उसकी बुआ परेशान थी। इस पर वह पतासाजी करने जयरामनगर तक गई।
  • लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। रात करीब 12.45 बजे किशोरी आधे कपड़े में बदहवाश मिली।
  • उसने अपनी बुआ को आपबीती बताई। फिर मंगलवार सुबह उसकी बुआ उसे लेकर थाने पहुंची।
  • पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर आरोपित युवक संजय काक्षी के खिलाफ धारा 376, पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।