कल ताम्रध्वज साहू दिखाएंगे अपनी ताकत, दशहरा मैदान में होगी कांग्रेस की बड़ी सभा, नवजोत सिंह सिद्धू होंगे शामिल

0
66

16 नवंबर 2018 भिलाई। कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू शनिवार को रिसाली दशहरा मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसा दावा कांग्रेस की ओर से किया गया है। प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को दोपहर 1 बजे रिसाली दशहरा मैदान में आम सभा आयोजित होगी। इसमें पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री, पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शामिल होंगे। सभा में हजारों की संख्या में भीड़ आएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here