बड़ी खबर: SP और CRPF डीआईजी के सामने नक्सलियों का सरेंडर.. 2 इनामी समेत 4 नक्सली शामिल.. पढ़िए डिटेल में..

0
65

19 अगस्त 2019, बीजापुर। 11 लाख के इनामी 2 माओवादियों के साथ 4 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में एक  सेक्शन कमांडर और एक सेक्शन डिप्टी कमांडर शामिल है। आत्मसमर्पित चार माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। सभी माओवादी कई बड़ी वारदातों को दे चुके अंजाम है। SP दिव्यांग पटेल और CRPF DIG कोमल सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है।

  • पीएलजीए बटालियन 01 के कंपनी नम्बर 01 के सेक्शन कमाण्डर 8 लाख का इनामी राकेश उईका और प्लाटून नम्बर 13 के सेक्शन डिप्टी कमाण्डर 3 लाख के इनामी केसु उर्फ सुख लाल समेत 4 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • राकेश उईका उर्फ बिल्ला (26 वर्ष) दक्षिण बस्तर डिवीजन में सेक्शन कमांडर के ओहते पर सक्रिय रहते हुए कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था।
  • राकेश वर्ष 2010 में पश्चिम बस्तर स्मॉल एक्शन टीम भरती होने के बाद से वह पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, हेलीकॉप्टर पर फायरिंग, मिनपा कैम्प में हमला, एम्बुश लगाने सहित कई अन्य घटनाओं में शामिल रहा है।
  • आत्मसमर्पण करने वाला दूसरा नक्सली केसु (32 वर्ष) भैरमगढ़ एरिया कमेटी में वर्ष 2003 से काम कर रहा था। वह नक्सलियों के ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करता था।
  • इसके साथ ही वह फायरिंग और आगजनी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। इनके अलावा बुधरू मोड़ियाम (30 वर्ष) और सोमारी कड़ती (32 वर्ष) ने भी आत्मसमर्पण किया है। सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ इन्हें दिया जाएगा। प्रारंभिक सहायता के तहत इन्हें 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here