पांच लाख की महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों का सरेंडर.. भेदभाव और हिंसा का लगा आरोप..

0
69

सुकमा। सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पांच लाख के इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। बताया जा रहा है कि महिला नक्सली माड़वी गंगी पर पांच लाख का इनाम रखा गया था। वह 2006 से नक्सली कमांडर सतिषन्ना के द्वारा संगठन से जुड़ी थी। सभी नक्सली बीते कई सालों से नक्सल संगठन में काम कर रहे थे। सभी ने नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। साथ ही नक्सलियों पर भेदभाव और हिंसा का आरोप लगाया है।