न्याय का साथ दें, न्याय सभी का अधिकार: एचपी जोशी

0
88

रायपुर। अयोध्या विवाद में हमें शीघ्र ही न्याय मिलने वाला है। हम न्याय के साथ हैं, अमन और शांति के साथ हैं, प्रेम और भाईचारे के साथ हैं, मंदिर मस्जिद में भेदभाव के खिलाफ हैं क्योंकि हम मानव हैं।

न्याय सबका अधिकार है इसलिए जिस वर्ग को भी न्याय मिलेगा उसके खिलाफ जाकर अन्याय नहीं करेंगे।

चाहे हम हिन्दू हैं, चाहे हम मुस्लिम हैं, चाहे हम ईसाई हैं या फिर चाहे हम अन्य भारतीय धर्म के अनुयाई।

हिंसा किसी भी शर्त में बेहतर विकल्पन नहीं हो सकता और न तो धर्म हिंसा को आदर्श के रूप में स्वीकार सकता है। अहिंसा में ही धर्म का सर्वोच्चता और महानता निहित है इसलिए अयोध्या में न्याय का समर्थन समस्त देशवासी ही नहीं वरन् पूरे विश्व के मानव समूदाय का परम कर्तव्य है।

अयोध्या मसले में मानव-मानव एक समान, जम्मो जीव हे भाई बरोबर और वसुधैव कुटुम्बकम से प्रेरित होने की जरूरत है। इन विचारधारा से प्रेरित होना भारत के महानता का परिचायक होगा अन्यथा देश में पैदा होने वाले अशांति और हिंसा हमें बर्बर मानव के उपाधि से ही सम्मानित करेगी।

आइये न्याय का सांथ दें, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करेें।