राजस्थान की सुमन राव बनी मिस इंडिया, संजना विज रही रनर अप.. छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव के सिर सजा मिस ग्रैंड इंडिया का ताज.. जानिए इनके बारे में..

0
99

16 जून 2019, नई दिल्ली। राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया 2019 का ताज अपने नाम किया है। वहीं बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया युनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया है। वहीं तेलंगाना की संजना विज को मिस इंडिया रनर अप घोषित किया गया। बता दें कि फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले का आयोजन मुंबई के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया था। शनिवार देर रात मिस इंडिया की विजेता का नाम घोषित किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी जाधव को फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया बनने पर बधाई दी हैं।

https://www.instagram.com/p/Byf3R37Jlpu/?igshid=1scmlfbbief27

तमाम हस्तियां मौजूद

फेमिना मिस इंडिया 2019 के रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। इसमे करन जौहर, मनीष पॉल, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। जबकि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, दिया मिर्जा, नेहा धूपिया ने इस शो को जज किया। कार्यक्रम का प्रसार कलर्स टीवी पर रात को 8 बजे से किया गया था। कार्यक्रम में कैटरीना कैफ ने अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। बता दें कि मिस इंडिया सुमन राव ने इस वर्ष थाइलैंड में होने वाली मिस वर्ल्ड 2019 की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

https://www.instagram.com/p/ByvcvqhHUdu/?igshid=vjku0sd22n8y

चार्टड अकाउंटेंट की पढ़ाई की

बता दें कि सुमन राव चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। इस प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता के जीवन से काफी प्रभावित हैं। मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्ष सुमन मिस इंडिया की पहली रनर अप रह चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/Bywko9fHMu6/?igshid=1aa34xmjcyw1j

30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आपको बता दें कि मिस इंडिया 2019 में इस बार कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इन तमाम प्रतिभागियों को पीछे छोड़ सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज अपने नाम किया। गत वर्ष 2019 में मिस इंडिया कि खिताब तमिलनाडु की अनुकृति दास को दिया गया था। इस बार मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सुमन राव ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए इसकी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने खुद इस बात की भी जानकारी दी है कि वह 2018 के मिस इंडिया प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here