देश के बड़े नक्सली नेता आजाद की पत्नी सुजाता गिरफ्तार.. वारंगल से गिरफ्तार सुजाता को बीजापुर लेकर आयी पुलिस.. काफी इनपुट मिलने की उम्मीद..

0
111

26 सितंबर 2019, बीजापुर। सुरक्षा जवानों को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। नक्सली हिंसा का खत्म करने सरकार लगातार अभियान भी चल रही है। खास तौर पर बस्तर में नक्सलियों की कमर कस दी है। इसी बीच पुलिस ने दावा किया है कि देश के बड़े नक्सल नेता आजाद की पत्नी और नक्सल संगठन में सक्रिय रही सुजाता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला नक्सली सुजाता तेलंगाना की स्टेट कमेटी की सचिव बतायी जा रही है। बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने नक्सली नेता सुजाता की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

  • गिरफ्तार महिला नक्सली सुजाता उर्फ नागाराम रूपा को संगठन के तेलंगाना स्टेट कमेटी की सचिव बताया जा रहा है।
  • कई बड़ी नक्सल हिंसा की वारदातों में इसके शामिल होने की जानकारी पुलिस के पास थी।
  • पुलिस का दावा है कि सुजाता छत्तीसगढ़, तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा में सक्रिय रही है।
  • बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने नक्सली नेता सुजाता की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
  • तेलंगाना पुलिस ने वारंगल से सुजाता को गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रोडक्शन वारंट पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे बीजापुर लाया है।
  • कानूनी प्रक्रिया के बाद सुजाता को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल करने की कवायद की जा सकती है।
  • पुलिस को लंबे समय से इस महिला नक्सली की तलाश थी। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कई बड़ी नक्सली वारदातों में ये शामिल रह चुकी है।
  • पुलिस को इससे बड़ा इनपुट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।