CBSE स्कूलों के स्टूडेंट्स अगले सेशन से पढ़ेंगे साइबर सिक्योरिटी का पाठ, दुर्ग पुलिस के एक्सपर्ट्स भी देंगे टिप्स, स्कूलों को भी ये करना होगा…

0
90

13 मार्च 2019 भिलाई। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में साइबर सिक्योरिटी को लेकर नए सत्र से क्लास शुरू की जाएगी। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं काे साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों से आगाह करने के साथ सेफ्टी रूल्स के बारे में भी बताया जाएगा। यह कदम सीबीएसई ने समाज में बढ़ते साइबर क्राइम की गंभीरता को देखते हुए उठाया है।
इन क्लास में साइबर एक्सपर्ट को नियुक्त किया जाएगा। जो स्कूली स्तर पर ही छात्र-छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी का पाठ पढ़ाएंगे। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं।

  • स्कूलों में साइबर से जुड़ी जानकारी देने के लिए जिला पुलिस भी काम कर रही है। चूंकि, दुर्ग-भिलाई में साइबर से संबंधित मामले बढ़ते जा रहे हैं।
  • इसे देखते हुए दुर्ग में अभियान शुरू हो गया है। सीबीएसई ऑर्ब्जवर विभा झा कहती है, सीबीएसई की इस पहल से बच्चों को काफी लाभ होगा।
  • बच्चों को स्कूल टाइम से ही साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here