संगठन चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक आज, चुनाव से जुड़ी कई अहम विषयों पर होगी चर्चा..

0
52

26 अगस्त 2019, रायपुर| भाजपा के संगठन चुनाव एक सितंबर से शुरू होंगे|इसे लेकर पार्टी ने आज यानी सोमवार को अपने कार्यालय राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश स्तरीय बैठक रखी है|

इसमें चुनाव से जुड़ी नीतियों, एजेंडों और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी| इसमें प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला चुनाव अधिकारी और सहचुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे|

इसके अलावा बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश चुनाव अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे|