दुर्ग निगम के साथ भिलाई के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल…जानिए इस साल प्रदेश में कहां-कहां होंगे चुनाव

0
120

26 जुलाई 2019 भिलाई। दुर्ग जिले सहित पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया। दो चरणों में मतदाता सूची तैयार करने सहित अन्य प्रक्रिया के लिए तय किए गए हैं। इसका बाकायदा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिले के 9 निकायों में से 6 निकायों में मेयर, अध्यक्ष व पार्षदों के चुनाव होंगे।

वहीं भिलाई निगम के दो वार्डों में से वार्ड-3 व 10 में पार्षद के लिए उपचुनाव होंगे। वार्ड 3 नेहरू नगर से राकेश अराेरा पार्षद थे। जिनका निधन हो गया।

वहीं वार्ड 10 की पार्षद माधुरी ललित मोहन थीं। इनका भी उपचार के दौरान निधन हो गया। इसके बाद से दोनों वार्डों में पार्षद पद खाली है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने इसको लेकर अब अपनी तैयारी भी शुरु कर दी है। सभी नेता वार्डों में सक्रिय हो गए हैं।

  • इस बार होने वाले निकाय चुनाव में 1 जनवरी 2019 की स्थिति में 18 वर्ष पूरी कर चुके व्यक्ति ही वोट डाल सकेंगे। बशर्ते उनका मतदाता सूची में नाम होना चाहिए और उसे मतदाता परिचय पत्र जारी हुआ है।
  • इसे लेकर नाम जोड़ने व आवश्यक संशोधन किए जाने को लेकर सभी मतदान केंद्रों में इसे लेकर जल्द ही शिविर भी लगाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here