महिला सशक्त होंगी तो प्रदेश और देश सशक्त होगा, समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

0
299

रायपुर 8 मार्च, 2020। नगरीय  प्रशासन और श्रम मंत्री  डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज महिला दिवस पर नवनिर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों, सरपंचों एवं पंचों का सम्मान किया। आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंदिर हसौद में आयोजित महिला सम्मान समारोह में उन्होंने नवनिर्वाचित महिला ज़िला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचो, पन्चो को को सम्मानित किया। उन्हें सारी, श्रीफल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

महिला सम्मान समारोह का आयोजन राजश्री सदभावना समिति के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। डॉक्टर डहरिया ने महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओ का सम्मान मंदिर हौद में ही नहीं, पूरे विश्व मे किया जा रहा है। माहिलाओं को समाज मे सम्मान मिलेगी तो महिलाये और अधिक विकास करेंगी। हम सबको मिलाकर महिलाओ को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब महिला सशक्त और समृद्ध होगी तो घर, परिवर, प्रदेश  और देश मजबूत होगा।

डॉक्टर डहरिया ने कहा कि समाज मे महिलाओ का महत्वपूर्ण योगदान है। देश के नवनिर्माण अहम भूमिका है। महिलाये एक परिवार को नही बल्कि दो परिवार को जोड़ती है। अतः समाज में उनकी विशेष योगदान है। मुख्यमंत्री भूपेश भघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण, उन्हें सम्मान देने और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे है। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण नरवा, गरव, घुरवा, बारी योजना के जरिये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये काम की जा रही है।

डॉक्टर डहरिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतीराज अधिनियम लाकर देश की महिलाओं को सम्मान दिया। आज इसी का परिणाम है कि पंचायतो में 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाये जीत कर आई है। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दर्जनों महिलाओ ने प्रतियोगिता में भाग लिया और इनाम जीते। आभार प्रदर्शन समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने किया।

 इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शकुन डहरिया, समिति के सभी सदस्यगण तथा जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश देवांगन, सर्व ललित वर्मा, केशरी साहू, दुर्गा राय, माखन कुर्रे,  रेखराम पात्रे रामशरण साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।