नक्सली संगठन DAKMS का प्रेसिडेंट गिरफ्तार, जवानों को मिली बड़ी सफलता, 9 वारंट जारी था नक्सली वड्डे जोगी पर.. एक भरमार बंदूक भी जब्त..

0
84

बीजापुर 26 मार्च, 2019। जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने माओवादियों के DAKMS अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार माओवादी वड्डे जोगी पर कई गंभीर अपराधों के मामले में आरोपी है। पुलिस ने नक्सली के पास से एक भरमार बंदूक भी ज़ब्त किये है। गिरफ्तार माओवादी पर 9 स्थायी वारंट लंबित हैं। जिले के बेदरे थाना क्षेत्र के कोंडे के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। जिला बल के जवानों ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here